Manatunga English Learning

Learn English Easily - Grammar | Vocabulary | Speaking | Writing

Start + v-ing and Stop + v-ing || कोई काम करना शुरू कर दो या बन्द कर दो।


 Start + v-ing and Stop + v-ing

कोई काम करना शुरू कर दो या बन्द कर दो।

आदेशात्मक वाक्यों में अगर Start या Stop के बाद Verb हो, तो उसकी -ing form का प्रयोग किया जाता है।

👉 Formula: Start + v-ing / Stop + v-ing

Examples:

  1. चिल्लाना बन्द करो। → Stop shouting.

  2. तांक-झांक करना बन्द करो। → Stop peeping.

  3. मेरा पीछा करना बन्द करो। → Stop following me.

  4. बचत करना शुरू कर दो। → Start saving.

  5. हवाई किले बनाना बन्द करो। → Stop building airy-castles.

  6. लिखना बन्द करो और पढ़ना शुरू कर दो। → Stop writing and start reading.

  7. उसकी पीठ पीछे बुराई करना बन्द करो। → Stop backbiting him.

  8. ऐसा करना बन्द करो। → Stop doing so.

  9. उसे चिढ़ाना बन्द करो। → Stop taunting him.

  10. मुझे मख्खन लगाना बन्द करो। → Stop buttering me.


📝 For Practice:

  1. बकवास करना बन्द करो।

  2. उससे बहस करना बन्द करो।

  3. कृपया रोना बन्द करो।

  4. झगड़ना बन्द करो और कुछ करो।

  5. कृपया झगड़ना बन्द करो और समस्या के बारे में सोचो।

  6. बहाने बनाना बन्द करो।

  7. अभ्यास करना शुरू कर दो।

  8. झूठ बोलना बन्द करो।

  9. अपने माता-पिता को चिढ़ाना बन्द करो।

  10. बातें करना बन्द करो और पढ़ाई करना शुरू करो।


📚 Hard Words:

  • बकवास करना → talk nonsense

  • झगड़ना → quarrel

  • बहाने बनाना → make excuses

  • चूसना → suck

  • बहस करना → argue with

  • चीखना → scream


💡 Pep-talks:

It is not enough to aim, you must hit.
केवल लक्ष्य होना ही पर्याप्त नहीं है, लक्ष्य को भेदना भी ज़रूरी है। क्योंकि केवल रास्ता पता होने से मंज़िल नहीं मिलती, मंज़िल पाने के लिए चलना पड़ता है।
रास्ते के टेढ़े-मेढ़ेपन से फर्क नहीं पड़ता, सही रास्ता ही लक्ष्य तक ले जाएगा। लक्ष्य तय करने के साथ-साथ उस पर अमल करना भी ज़रूरी है।

No comments:

Post a Comment